भागलपुर में छेड़खानी का विरोध करने पर नाबालिग लड़की पर डाला खौलता पानी, आरोपी कीे रिश्तेदार ने उठाया ये कदम
भागलपुर । जिले में रविवार को नाबालिग लड़की से छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपी की रिश्तेदार ने नाबालिग पर खौलता पानी डाल दिया। पीड़िता के पिता के बयान पर एफआईआर की गई।
पुलिस ने आरोपी चुन्ना को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपी फौआ व उस लड़की की तलाश की जा रही है, जिसने पीड़िता पर गर्म पानी डाला था। लड़की के पिता ने पुलिस को बताया है कि उनकी दोनों बेटियों से चुन्ना व फौआ छेड़खानी करता था।
संज्ञान में आने के बाद वह आरोपी के घर गए व उसके परिजनों को सारी घटना बताई। उसके बाद रविवार को चुन्ना फिर छेड़खानी की। लड़की ने विरोध किया तो उसी दौरान चुन्ना की एक रिश्तेदार लड़की ने उस पर गर्म पानी डाल दिया।
वह झुलस गई। उसे इलाज के लिए मायागंज भेजा गया। बबरगंज थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि चुन्ना के साथी फौआ व उस लड़की की तलाश में छापेमारी की जा रही है।