बेगूसराय में 16 धुर जमीन के लिए गोतिया के बीच खुनी खेल : फायरिंग में दो को लगी गोली, हालत नाजुक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिलें में एक बार फिर दबंगों ने जमीनी विवाद में तबाड़तोड़ गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। वही इस घटना में 2 शख्स को गोली लगी है। नाजुक हालत में दोनों जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही यह पूरी घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के संजात गांव की है। वही घायलों की पहचान संजात गांव निवासी युगल किशोर झा के 55 वर्षीय बेचे हेमंत कुमार झा और मनोज कुमार ईश्वर के 26 वर्षीय बेटे देवराज कुमार के रूप में हुई है। वही पीड़ित परिजनों ने अपने ही पटीदार पर भूमि विवाद में फायरिंग करने का आरोप लगाया है। मिली जानकरी के अनुसार, जख्मी हेमंत झा का अपने भाई के साथ 16 धुर जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। वही आज शाम सभी लोग घर पर बैठे थे, तभी चचेरे भाई ने आधा दर्जन की संख्या में आए अपराधियों के साथ घर पर चढ़कर अंधाधुंध फायरिंग कर दिया, जिसमें हेमंत झा व देवराज को गोली लगी है। ग्रामीणों के मुताबिक, देवराज पड़ोस का रहने वाला है व विवाद के दौरान वह रास्से से गुजर रहा था। फायरिंग के दौरान उसे भी गोली लग गई। दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने दोनों को खतरे से बाहर बताया हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। बता दें कि, बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट व फायरिंग की घटनाएं लगातार सामने आ रही है, जो पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।
