September 8, 2024

झलकारी बाई की जयंती पर भाजपा का बड़ा खुलासा, सुशील मोदी ने बताया क्यों नीतीश कर रहे है स्पेशल स्टेट की मांग….जाने इन साइड स्टोरी

पटना। भाजपा के टारगेट पर अति पिछड़ा वोट बैंक है। वही अति पिछड़ों को साधने के लिए सम्मेलनों का दौर भी शुरू हो चुका है। वही आज यूपी की वीरांगना झलकारी बाई की स्मृति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वही इस कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। पूर्व उप मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने CM नीतीश पर आरोप लगाया कि वो अपनी नाकामी को छुपाने के लिए विशेष राज्य के दर्जे के मुद्दे को लेकर आए हैं। भाजपा की ओर से अति पिछड़ों को करीब लाने के लिए यूपी की वीरांगना झलकारी बाई की जयंती समारोह को पहली बार बड़े स्वरूप में मनाया। बिहार BJP के तमाम नेताओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। लेकिन, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। बता दे की पान बुनकर समुदाय के लोगों को करीब लाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वही इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे, इसके अलावा सुशील मोदी, हरि साहनी व विजय सिन्हा ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सुशील मोदी ने नीतीश सरकार पर चौतरफा हमला बोला। सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए विशेष राज्य का दर्जा का मुद्दा उठा रहे हैं। उन्होंने कहा की मध्य प्रदेश ने बगैर स्पेशल स्टेटस के विकास किया है। नीतीश कुमार को किसने रोक रखा था। वही केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि झलकारी बाई का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज है। इतिहासकारों ने उनकी भूमिका को इतिहास से गायब कर दिया। बता दे की पहली बार BJP ने झलकारी बाई को सम्मान दिया था। अटल बिहारी वाजपेई के कार्यकाल में डाक टिकट जारी किया गया था। नित्यानंद राय ने कहा कि BJP झलकारी बाई की हिमायती है।

yashoraj infosys best website design company in patna : www.yashoraj.com

You may have missed