September 8, 2024

फ़र्ज़ी हिंदुत्व के आड़ में जनता को गुमराह कर रही है भाजपा : नीरज कुमार

पटना। जदयू के मुख़्य प्रवक्ता सह माननीय विधानपार्षद नीरज कुमार ने आज फेसबुक लाइव आकर BJP पर कई गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी फर्जी हिंदुत्व के नाम पर जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रही है। नीरज कुमार ने पूछा कि देशभर के केंद्रीय विद्यालय केंद्र सरकार द्वारा संचालित किए जाते हैं और मौजूदा समय में केंद्र में तथाकथित हिंदूवादी भाजपा की सरकार है लेकिन हैरानी का विषय यह है कि केंद्रीय विद्यालयों में महाशिवरात्रि, रक्षाबंधन, गोवर्धन पूजा, भाई-दूज, रामनवमी, अनंत पूजा और जितिया पर्व की एक भी छुट्टी नहीं है। इससे साफ़ पता चलता है कि भाजपा का हिंदुत्व के प्रति कितनी संवेदनशील है। नीरज कुमार ने आगे कहा कि यूपी की योगी सरकार हिंदुत्व का दंभ भरती है। और हम जानते हैं कि पूर्वांचल के प्रत्येक घरों में छठ महापर्व पूरे हर्षोंउल्लास और लोकआस्था के साथ मनाया जाता है, लेकिन हमें यह जानकर आश्चर्य हुआ कि यूपी में छठ की छुट्टी केवल एक दिन ही है।

भाजपा को बताना चाहिए कि छठ महापर्व मानने वाले पूर्वांचल वासियों के साथ यह दोहरा रवैया क्यों? उन्होंने आगे कहा कि बिहार माता जानकी की जन्मभूमि है और बिहार में प्रत्येक वर्ष 17 मई को जानकी नवमी की छुट्टी दी जाती है। नीरज कुमार ने भाजपा पर दलित विरोधी मानसिकता से ग्रसित होने का भी आरोप लगाया। उन्होंने आगे कहा कि बिहार में रविदास जयंती और कबीर जयंती की छुट्टी मिलती है लेकिन केंद्र सरकार के केंद्रीय विद्यालयों में इसकी कोई छुट्टी नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में भैया दूज, गोवर्धन पूजा व जितिया पर्व की छुट्टी नहीं मिलती है। और बनारस के ही IIT में दिवाली व दशहरा की छुट्टी मात्र एक दिन की है। नीरज कुमार कहा कि भाजपा अपने राजनीतिक सुविधा अनुसार हिन्दू धर्म का इस्तेमाल करती है। दूसरों को उपदेश देने के बजाए फर्जी हिंदुत्व का चोला ओढ़े भाजपा को पहले अपनी कमियों को सुधारना चहिये।

yashoraj infosys best website design company in patna : www.yashoraj.com

You may have missed