PATNA : भाजपा नेताओं के बयान उनके चारित्रिक पतन का प्रमाण, कानून व्यवस्था पर BJP को बोलने का हक नहीं – चित्तरंजन गगन
पटना। राजद के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने भाजपा नेताओं के द्वारा दिये जा रहे बयान को उनके चारित्रिक पतन का निशानी करार दिया है। वही भाजपा नेताओं द्वारा जिस प्रकार मुख्यमंत्री को टारगेट कर अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। वह संवैधानिक और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। वही राजनीति में विरोध की भी एक मर्यादा होती है। जहां पूरी की पूरी भाजपा दो नेताओं का आदेशपाल बनी हुई है। उस भाजपा के नेताओं को आदेशपाल शब्द से लगाव होना स्वाभाविक है।मंत्रियों के बीच विभाग का आवंटन मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। यदि इसकी जानकारी भी लंबे समय तक संसदीय राजनीति से जुड़े भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल को नहीं है। तो यह भाजपा जैसे पार्टी के लिए दुर्भाग्य की बात है।
वही राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि विधी-व्यवस्था पर भाजपा नेताओं को बोलने का कोई अधिकार नहीं है। वही NCRB के अनुसार बिहार में अपराधिक घटनाएं राष्ट्रीय औसत से काफी कम है। वही अपराधिक घटनाओं में राष्ट्रीय औसत जहां 268 है। वहीं बिहार में अपराधिक घटनाओं का औसत 150 है। बिहार के कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले भाजपा नेताओं को NCRB का रिपोर्ट देखकर हीं बिहार के बारे में प्रतिक्रिया देनी चाहिए। वही NCRB के अनुसार भाजपा शासित प्रदेश महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात, आसाम, हरियाणा और मध्य प्रदेश में अपराधिक घटनाओं का अनुपात बिहार की तुलना में बहुत हीं ज्यादा है। बिहार में भी NDA सरकार की तुलना में आज बिहार के महागठबंधन सरकार में अपराधिक घटनाओं में काफी कमी आई है। वही राजद प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा नेता सुशील मोदी जी के नजरों में नीतीश कुमार PM पद के लिए कभी नरेन्द्र मोदी से बेहतर उम्मीदवार हुआ करते थे। पर आज भाजपा नेतृत्व का कृपा पाने के लिए उन्होंने अपने विचार बदल दिए हैं।