PATNA : BJP महिला मोर्चा के कार्यक्रम में फोटो को लेकर भिड़ीं नेत्रियां

पटना। भाजपा कार्यालय में सोमवार को उपमुख्यमंत्री रेणु देवी समेत 9 महिला विधायकों को सम्मानित करने के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने कार्यक्रम रखी थी, लेकिन कार्यक्रम में उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई। जब समारोह के दौरान ही किसी नेत्री की नजर फोटो पर पड़ी, जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया। दरअसल, कांग्रेस की पूर्व विधायक पूनम पासवान का फोटो लगने पर भाजपा नेत्रियां आपस में भिड़ गईं और फोटो को लेकर एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगीं।
इस मामले पर भाजपा की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा का कहना है कि मानवीय भूल है, विधायक कविता पासवान की जगह गलती से कांग्रेस की पूर्व विधायक पूनम पासवान की तस्वीर लग गई। कार्यकर्ताओं ने बिना देखे ही फोटो लगा दिया था, जिसे अब हटा लिया गया है। भाजपा महिला मोर्चा के सम्मान समारोह में प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल भी मौजूद थे।
बताते चलें पूनम पासवान कटिहार जिले के कोढ़ा विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं। भाजपा की कविता पासवान ने 28943 वोटों से उन्हें हरा दिया था। पूनम पासवान ने 2015 में भाजपा प्रत्याशी महेश पासवान को 5426 वोटों से हराया था।

About Post Author

You may have missed