कांग्रेस ने मनाई बिहार के पूर्व CM सत्येंद्र बाबू की 105वीं जयंती, नीतीश ने भी किया याद
![](https://www.amritvarshanews.in/wp-content/uploads/2021/07/Photo-12-July21-1024x682.jpg)
पटना। बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सत्येन्द्र नारायण सिन्हा की 105वीं जयंती कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा की अध्यक्षता में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार को विकास के राह पर अग्रसर करने के लिए सत्येंद्र बाबू ने असीमित प्रयास किये। उनके द्वारा बिहार में उद्योग कारखानों के स्थापना को लेकर दूरदर्शी सोच थी, जिसे उन्होंने मूर्त रूप दिया। बिहार के राजनैतिक इतिहास के नायक के रूप में उन्हें आज भी याद किया जाता है। उन्होंने सत्येंद्र बाबू को कांग्रेस के आदर्श पुरुष की संज्ञा दी और कहा कि उनके बताएं रास्तों पर चलना होगा। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह धीरज ने सत्येंद्र बाबू के जयंती पर उनके द्वारा बिहार के विकास को सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए उनके कदमों पर प्रकाश डाला।
कोरोना प्रोटोकॉल के तहत आयोजित जयंती कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष चंदन बागची, विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्र, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, प्रवक्ता जया मिश्र, पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा, ज्ञान रंजन, नागेंद्र कुमार विकल, स्नेहाशीष वर्धन, राकेश कुमार, सुनील कुमार सिंह, प्रद्युम्न यादव, मृगेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम मिश्र, सुधा मिश्र, अरविंद लाल रजक, अजय सिंह, शशिकांत तिवारी, जयप्रकाश चौधरी, सुदय शर्मा,डॉ धनंजय शर्मा, मधुरेन्द्र कुमार सिंह, मिहिर झा, प्रो. अरुण कुमार, राजीव रंजन, सतेन्द्र पासवान सहित दर्जनों नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
![](https://www.amritvarshanews.in/wp-content/uploads/2023/10/WhatsApp-Image-2023-10-12-at-6.29.32-PM.jpeg)
वहीं दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सत्येन्द्र नारायण सिन्हा की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व. सत्येन्द्र नारायण सिन्हा की जयंती के अवसर पर 01 अणे मार्ग स्थित लोक संवाद में उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया एवं अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।