बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष बने कैबिनेट मंत्री बिजेंद्र प्रसाद, तीन साल तक रहेंगे इस पद पर

पटना । बिहार के ऊर्जा मंत्री सह योजना व विकास विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को बिहार राज्य योजना पर्षद का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उधर, अशोक मिश्रा को एक बार फिर बिहार राज्य योजना पर्षद के सदस्य आधारभूत संरचना क्षेत्र के पद का जिम्मा मिला है।

दोनों तीन सालों तक इस पद पर बने रहेंगे। योजना एवं विकास विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। बिहार राज्य योजना परिषद के अध्यक्ष खुद मुख्यमंत्री होते हैं। अब उपाध्यक्ष पद पर विभाग के यानी योजना एवं विकास विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को नियुक्त किया है।

इसके पहले पूर्व मुख्य सचिव जीएस कंग बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष थे। इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभाग के मंत्री को ही यह जिम्मा सौंपा है। इस तरह से पर्षद में जो एक सीट खाली हुआ वो मंत्री से ही भर दिया गया है।

You may have missed