February 7, 2025

कल से बदलेगा बिहार का मौसम; कई जिलों में सुबह में रहेगा कोहरा, पटना में गिरेगा तापमान

पटना। बिहार के अधिकतर जिलों में गुरुवार से हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी है। कोहरा की वजह से सुबह के समय विजिबिलिटी कम होगी। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण बिहार के मुकाबले उत्तर बिहार के कई जिलों में कोहरा का असर ज्यादा देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में 20 अक्टूबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। सोमवार रात पटना समेत कई जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। जिसके कारण से अब आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। पूरे बिहार में इस बार सामान्य से 23% तक कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। बिहार से मंगलवार को पूरी तरह से दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी हो गई है। इस बात की सूचना मौसम विभाग ने दी है। इस बार मानसून की एंट्री बिहार में समय से एक दिन पहले यानी 12 जून को हो गई थी। वहीं राज्य से मानसून की वापसी 9 अक्टूबर से शुरू हुई। 17 अक्टूबर को यह पूरे राज्य से विदा हो गया। मानसून के दौरान राज्य में सामान्य से 23 प्रतिशत कम बारिश हुई। राज्य में सामान्य तौर पर 992.2 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 760.5 मिलीमीटर ही बारिश हुई। पटना में आज सुबह से ही धूप खिली रहेगी। सूर्योदय 5.40 पर और सूर्यास्त 5.20 मिनट पर होगा। आज सुबह का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं हवा, नमी और अन्य मौसम की स्थितियों जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए तापमान 25 डिग्री जैसा महसूस हो सकता हैं। इस दौरान 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।  दोपहर के समय तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इस दौरान 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी और आद्रता लगभग 51% रहेगी। शाम होते ही पन्ना के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी हालांकि शाम में भी पटना का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा और 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

You may have missed