बिग न्यूज़-बिहार प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारी बन गए आईएएस आफिसर,…देखिए पूरी लिस्ट…

पटना।बिहार के प्रशासनिक गलियारों में बड़ी खबर आई है।बिहार प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारी अब भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के बन गये हैं। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार बिहार प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारी अब आईएएस हो जाएंगे। संघ लोक सेवा आयोग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।उसके मुताबिक बिहार प्रशासनिक सेवा के 2016 बैच के 8 अधिकारी और 2017 बैच के 11 अधिकारी आईएएस बने हैं।ये सभी 19 अधिकारी पहले बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे।जो अब भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के रूप में स्थापित हो जाएंगे।सूची के मुताबिक अरुण कुमार,राम अनुग्रह नारायण सिंह,ओम प्रकाश पाल,निवेदिता राय,जयशंकर प्रसाद,नीलम चौधरी,विजय रंजन और सतीश कुमार शर्मा ये सभी अधिकारी 2016 बैच के बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं।जो अब भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बन गए हैं।इसके अतिरिक्त पंकज पटेल, मनोज कुमार झा,कृत्यानंद सिंह,जीउत सिंह,विमलेश कुमार झा, ऋषि देव झा,संजय कुमार सिंह,संजय कुमार उपाध्याय,राकेश मोहन, दयानंद मिश्रा तथा रामेश्वर पांडे 2017 बैच के बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे।वे भी अब आईएएस बन गए हैं।

About Post Author

You may have missed