February 7, 2025

बिग ब्रेकिंग-बिहार के बेगूसराय में मिला फिर एक कोरोना पॉजिटिव मरीज,कुल मरीजों की संख्या 65 पहुंची

पटना।प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के एक भी मरीज नहीं मिलने से सरकार तथा जनता ने राहत की सांस ली थी। लेकिन अभी- अभी बिहार के बेगूसराय में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की जानकारी मिली है।सूचना के मुताबिक इसकी जानकारी खुद स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने दी है।राज्य में कोरोना का आंकड़ा अब 64 के पार हो चुका है।अब कुल 65 मरीज कोरोना के हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को एक भी कोरोना पॉजिटिव मामला नहीं मिला। इसके पहले शनिवार की सुबह 24 घंटे के अंतराल के बाद कोरोना का एक सैंपल पॉजिटिव मिला था। नवादा के इस 45 साल के संक्रमित व्यक्ति के मामले के साथ राज्‍य में कोरोना का आंकड़ा 61 तक पहुंच गया था। इसके बाद शनिवार की रात फिर तीन नए मामले सामने आ गए। इनमें एक नवादा की ही एक लड़की थी, जिसका नवादा के पहले से कोरोना पाॅजिटिव मरीज से संपर्क रहा था। शनिवार को मिले शेष दो मामले बेगूसराय के एक युवक व एक वृद्ध के थे।इसके पहले शुक्रवार की सुबह सिवान के एक बच्‍चे व एक वृद्ध के सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। दोनों सिवान के ओमान से लौटे कोरोना पॉजिटिव मरीज के परिवार के संपर्क में आए थे। लेकिन इसके एक दिन पहले गुरुवार को 19 मरीज मिलने से हड़कम्‍प मच गया। यह राज्‍य में किसी एक दिन मिले मरीजों का सर्वाधिक आंकड़ा है। शनिवार के आंकड़ों को जोड़ दें तो राज्‍य में गुरुवार से शनिवार तक तीन दिनों में 25 मरीज मिले थे।

You may have missed