कोहरे की चपेट में बिहार : तापमान में तेजी से हो रहा गिरावट, पछुआ हवा के झोंका से तेजी से बढ़ेगी ठंड

पटना(अजीत)। राजधानी पटना समेत बिहार के अधिकांश जिलों में बारिश के बंद होने के बाद तेजी से तापमान में गिरावट दर्ज किया गया। देर शाम ठंड में तेजी से बढ़ोतरी होना शुरू हो गया है और रात गहराते हैं कोहरे की चपेट में अधिकांश जिले आ रहे हैं। रात से लेकर सुबह तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। अभी और ठंड बढ़ेगी अगले कुछ दिनों में तापमान में और तेजी से गिरावट दर्ज किए जाने के संभावना पटना मौसम विज्ञान केंद्र के द्वारा जताई गई है। अगले 48 घंटे में बिहार के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी होने की संभावना है। इससे राज्य के सभी जिलों में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। पछुआ हवा का प्रवाह तेजी से चल रहा है जो पूरे सुबह को ठंड की चपेट में ले रहा है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आशीष कुमार के अनुसार, राज्य के उत्तरी, दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य भागों के एक या दो स्थानों में अगले 48 घंटों के दौरान सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक चक्रवाती तूफान के बाद आज का मौसम आम तौर पर शुष्क रहेगा। धूप खिली रहेगी लेकिन तापमान में गिरावट होने वाली है। 8 दिसंबर की रात्रि से 10 की सुबह तक अधिकांश भागों मे घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 10 दिसंबर से 12 दिसंबर के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है। राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 26।4 डिग्री सेल्सियस वाल्मीकि नगर एवं जिरादेई में सबसे कम न्यूनतम तापमान 12।5 डिग्री सेल्सियस मोतिहारी में दर्ज किया गया। बिहार राज्य का औसत अधिकतम तापमान 24।1 डिग्री सेल्सियस एवं औसत न्यूनतम तापमान 15।7 डिग्री सेल्सियस रहा। वही अगले 48 घंटे के दौरान राज्य के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी होने एवम तत्पश्चात अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।
