February 7, 2025

बिहार कांग्रेस ने निकाला जन वेदना मार्च,जुटा लोगों का हुजूम,जमकर लगे गगनभेदी नारे

पटना।देश और प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी,भ्रष्टाचार, किसानों की समस्या को लेकर केंद्र की मोदी सरकार एवं बिहार के नीतीश सरकार के खिलाफ बिहार प्रदेश कांग्रेस ने सड़कों पर उतरकर आर्य जन वेदना मार्च निकाला।बड़ी संख्या में लोगों के हुजूम के साथ बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल,प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक राजेश मिश्रा,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सदानंद सिंह समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायकों तथा पूर्व विधायकों के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी सड़कों पर उतरे हुए थे। उत्साहित बिहार कांग्रेस के नेताओं ने आज अपने कार्यकर्ताओं के साथ सदाकत आश्रम से विशाल जुलूस के शक्ल में जन वेदना मार्च निकाला।इस अवसर पर शामिल कांग्रेस नेताओं की ओर से कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने बताया कि देश एवं राज्य की जनता इन तानाशाही सरकारों से ऊब चुकी है।केंद्र तथा राज्य सरकार के खिलाफ जनाक्रोश चरम पर है।कांग्रेस आम जनता की पीड़ा तथा वेदना को समझती है।महंगाई के चपेट में आकर भूखों मरने पर विवश गरीब,भ्रष्टाचार से बिलबिलाती जनता,आत्महत्या करते किसान वर्ग के समस्याओं के मद्देनजर केंद्र तथा राज्य सरकार को चेतावनी देने के लिए कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन कर रही है। बिहार कांग्रेस द्वारा निकाले गए आज के जन वेदना मार्च से बिहार कांग्रेस में नए उत्साह का संचार हुआ।साथ ही आम जनों ने भी प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस के जन वेदना मार्च में भागीदारी दिखायी।

You may have missed