लालू यादव को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी जन्मदिन की बधाई, जीतन राम मांझी ने ये कहा

पटना । बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने दिल्ली में अपना 74वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने गुरुवार की रात दिल्ली में बेटी मीसा भारती के घर केक काटा। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। वहीं जीतन राम मांझी ने भी ट्वीट कर कहा कि आप सदा खुश व मुस्कुराते रहें।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद को उनके जन्मदिन की बधाई दी। सीएम ने कहा कि उन्हें हमारी बधाई है। मीडिया से शुक्रवार को बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हम तो सब को बधाई देते हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने मीठापुर के आसपास के क्षेत्रों का जायजा लिया और पदाधिकारियों को कई निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने फिर सभी लोगों से अपील की है कि मास्क का उपयोग जरूर करें। अनलॉक-2 को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इसपर हम लोग आगे निर्णय लेंगे।

इन्होंने भी दी बधाई
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने लालू यादव को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘बिहार के पुर्व मुख्यमंत्री आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी को उनके जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। आप दीघार्यु हों, सदैव मुस्कुराते रहें ईश्वर से यही कामना है।’

 

 

You may have missed