बिहार कांग्रेस में बड़ी टूट, अखिलेश सिंह से नाराज़ होकर असितनाथ तिवारी समेत कई नेता बीजेपी में शामिल

पटना। बिहार कांग्रेस पार्टी को आज बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय शंकर दुबे के बेटे सत्यम दुबे ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ पूर्व प्रदेश प्रवक्ता आसित नाथ तिवारी भी ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया। भाजपा प्रदेश मुख्यालय कार्यालय में आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और मंत्री मंगल पांडे ने कांग्रेस के नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। उनके साथ कई अन्य नेता भी भाजपा में शामिल हुए। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा भी कांग्रेस को छोड़ भाजपा का दामन थाम चुके हैं। चुनावी समर के बीच इस सियासी पाला बदल से कांग्रेस को बड़ा नुकसान हो सकता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में कांग्रेस का जनाधार खत्म हो चुका है। एनडीए बिहार में 40 की 40 सीटों पर जीत हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि अभी 3 फेज का चुनाव बाकी है और कांग्रेस के नेताओं के बीजेपी में शामिल होने से एनडीए की जीत और बड़ी होगी। सम्राट चौधरी ने भ्रष्टाचार पर हमला बोलते हुए कहा कि भ्रष्टाचार की कोढ़ को समाप्त करना होगा और ऐसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही कर पाएंगे। नरेंद्र मोदी की सरकार ने गरीबों के विकास करने की योजना पर काम किया है। भ्रष्टाचार जो करेगा उसे जेल में बंद होना पड़ेगा। कांग्रेस के मंत्री के यहां 37 करोड़ रूपया पकड़ाया है। यह भ्रष्टाचार छोड़ नहीं सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कल भी फकीर थे आज भी है और कल भी रहेंगे। बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार में एनडीए 40 की 40 सीटों पर जीत तय करेगा। बीजेपी की ओर से आयोजित मिलन समारोह में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और मंत्री मंगल पाडे समेत कई नेता मौजूद थे। सम्राट चौधरी ने सबको पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर मंगल पांडेय भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के कई पदाधिकारियों ने भी पार्टी छोड़ी है जिनमें पूर्व जिला अध्यक्ष भी शामिल हैं। इस पाला बदल को लोकसभा चुनाव के बीच बिहार में कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका के रूप में देखा जा रहा है। बीजेपी में शामिल होने बाद मीडिया से बात करते हुए सत्यम दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली को देखते हुए प्रभावित हो गया और भाजपा में आ गया। उन्होंने कहा कि बीजेपी के कामकाज का तरीका बहुत अलग है और उससे मैं प्रभावित हुआ हूं। कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए एक सशक्त सरकार की जरूरत है।

You may have missed