बिहार राज्य भूमि विकास बैंक की जांच कराकर उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक करे बिहार सरकार : संजय सिंह

पटना। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सह बिहार प्रभारी संजय सिंह ने भूमि विकास बैंक के कर्मचारियों का आर्थिक और मानशिक शोषण तथा बैंक में हो रहे अनियमितताओं की जांच कराने हेतु मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। आम आदमी पार्टी बिहार के प्रदेश मीडिया प्रभारी बबलू कुमार प्रकाश ने बताया कि भूमि विकास बैंक के कर्मचारियों का शोषण बैंक प्रबंधन के द्वारा की जा रही है। कर्मचारियों ने अपनी मांग बैंक प्रबंधन के समक्ष रखा था। लेकिन उनकी मांगों पर विचार न कर बडी क्रूरता पूर्वक उनकी मांगों को कुचल दिया गया। प्रबंधन के दमनकारी नीतियों के खिलाफ बैंक कर्मचारी शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन कर रहे थे। धरना पर बैठे बैंक महिला कर्मी, सेवानिवृत्त बुजुर्ग कर्मचारियों पर प्रबंधन के गुर्गों द्वारा मारपीट की गई थी। बैंक कर्मचारियों ने अपने हितों की रक्षा के लिए ‘आप’ के राज्यसभा सांसद संजय सिंह से गुहार लगाई थी।

सांसद संजय सिंह ने घटना की निंदा करते हुए सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि बिहार राज्य भूमि विकास बैंक के प्रबंधक कमिटी अपने कर्मचारियों का शोषण कर रहा है। उनके बकाए वेतन आदि का भुगतान समय से नहीं की जा रही है। बैंक प्रबंधक के द्वारा बैंक कर्मियों का सेवा शर्त नए तरीके से लागू कर दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। कर्मचारियों द्वारा विरोध करने पर कई कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी गई है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि किसानों को दीर्घकालीन ऋण देकर बेहतर उत्पादन के उद्देश्य से स्थापित बहुराज्यीय सहकारी भूमि विकास बैंक अपने दायित्वों को निभाने में विफल हो गई है। बैंक में कई प्रकार की गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। लंबे अर्से से भूमि विकास बैंक का ऑडिट सरकारी एजेंसियों के द्वारा नही की गई है। जो कि आश्चर्य का विषय है। बिहार सरकार, भूमि विकास बैंक की ऑडिट कराएं और उसकी रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने बताया है कि बैंक द्वारा प्रत्येक महीने 70 से 80 लाख रुपया की ऋण वसूली की जाती है, फिर भी कर्मचारी को वेतन समय पर नहीं दिया जाता है। 2008 से ही शाखा स्तर से लेकर अध्यक्ष पद की चुनाव में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। जिसकी निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है। बिहार सरकार का सहकारिता विभाग अगर निष्पक्ष जांच करती है तो भूमि विकास बैंक में करोड़ो का घोटाला सामने आएगी।