February 24, 2025

भाजपा ने जारी की प्रदेश संगठन के सभी पदाधिकारियों की सूची,कई नए चेहरे शामिल हुए।देखिए पूरी लिस्ट….भाजपा ने जारी की प्रदेश संगठन के सभी पदाधिकारियों की सूची,कई नए चेहरे शामिल हुए।देखिए पूरी लिस्ट….

पटना। भाजपा ने बिहार में अपने नए संगठन के अधिकारियों पदाधिकारियों का नाम फाइनल कर दिया है।प्रदेश भाजपा के द्वारा आज नई संगठन सूची जारी की गई है।बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन की नई सूची जारी कर दी है।भाजपा की नई संगठन सूची में 12 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अलावा चार प्रदेश महामंत्री 12 प्रदेश मंत्री तथा 9 प्रवक्ता भी बनाए गए हैं।भाजपा ने अपनी नई टीम में सभी मोर्चों के अध्यक्ष और प्रभारियों के नाम का भी एलान कर दिया है।संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष के पदों पर विधायक मिथिलेश तिवारी, एमएलसी राधामोहन शर्मा, पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा, पूर्व विधायक राजीव रंजन, अजय निषाद, ओम प्रकाश यादव, राजेंद्र सिंह, राजेंद्र गुप्ता, प्रमोद चंद्रवंशी, पिंकी कुशवाहा, राजेश वर्मा और बेबी कुमारी को नियुक्त किया गया है। संगठन के लिए जारी सूची के मुताबिक देवेश कुमार, जनक राम, संजीव चौरसिया और सुशील चौधरी को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। वहीं प्रदेश मंत्री के रूप में रूपनारायण मेहता, अमिता भूषण, प्रवीण तांती, सिद्धार्थ शंभू, शंभू चरण पटेल बेबी चंकी, धर्मशील गुप्ता, अजय यादव, सजल झा, पूनम शर्मा, शीला प्रजापति और संजीव क्षत्रिय को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूची में कई प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए गए हैं।देखिए पूरी सूची…..

You may have missed