big breaking-बेगूसराय में भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

बेगूसराय।कोरोना वायरस के खतरों के तहत लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन के बावजूद बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि नित्य दिन हत्या की घटनाओं पर खुलेआम अंजाम दिया जा रहा है।प्रदेश के बेगूसराय में लॉकडाउन के बीच हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।बेखौफ बदमाशों ने दिन दहाड़े भाजयुमो (भारतीय जनता युवा मोर्चा) के जिला महामंत्री धीरज कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी।इस घटना में एक अन्य शख्स भी गोली लगने से घायल हो गया।ये घटना मुफस्सिल थाना के केथमा गांव की है।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है।भाजयुमो के जिला महामंत्री की हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। वहीं जिला महामंत्री धीरज कुमार को मारने वालों का भी अभी कुछ पता नहीं चल सका है।बेगूसराय में दिनदहाड़े घटी इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय तथा खौफ का आलम व्याप्त हो गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि लॉक डाउन के दौरान जहां जरूरतमंद सामग्रियों की खरीदारी के लिए निकले आम लोगों पर पुलिस लाठियां बरसाती हैं।वही खुलेआम हत्या जैसे संगीन अपराध को अंजाम दे, हथियार चमकाते हुए निकल जाने वाले अपराधियों का पुलिस पीछा तक नहीं कर पाती है।बेगूसराय में दिनदहाड़े हुए इस जघन्य हत्याकांड ने पुलिस प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती खड़ा कर दिया है। इसके पूर्व भी लॉक डाउन के दौरान बेगूसराय में निरंतर आपराधिक वारदातों में वृद्धि हुई है।आज की घटना ने ब्लॉक डाउन के दौरान पुलिस की सक्रियता पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है।
