September 8, 2024

PATNA : पालिगंज में स्नान करने गया युवक नदी में हुआ लापता, तलाश जारी

पटना,पालीगंज। शनिवार को खिरिमोड थाना क्षेत्र के इमामगंज बाजार के पास लोआई नदी में स्नान करने गया युवक नदी में ही लापता हो गया। जिसकी खोजबीन की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को इमामगंज गांव निवासी सुरेश गुप्ता के 22 वर्षीय पुत्र राकेश गुप्ता बाजार के समीप लोआई नदी में स्नान करने गया था। जहां वह नदी के गहरे पानी मे जाने से लापता हो गया। वही नदी किनारे उसकी खड़ी साइकिल को देख लोग उसकी खोजबीन शुरू कर दिया। वही सड़क पर जुटी भीड़ के कारण अरवल-जहानाबाद मुख्य सड़क जाम हो गया। काफी मशक्कत के बाद कोई पता नही चला। वही मामले की जानकारी पाकर इमामगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर खोजबीन शुरू किया। लेकिन जब कोई पता नही चला तो पुलिज़ ने इसकी सूचना SDRF को दिया। वही सूचना पाकर SDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर खोजबीन शुरू किया। लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी शनिवार की देर शाम तक कोई पता नही चला। वही इस मामले में इमामगंज थानाध्यक्ष दीपू मंडल ने बताया कि SDRF की टीम देर शाम तक काफी खोजबीन किया इसके बावजूद भी कोई पता नही चल पाया है। अगले दिन भी खोजबीन किया जाएगा।

yashoraj infosys best website design company in patna : www.yashoraj.com

You may have missed