बाढ़ रेल पुलिस के सुरक्षा में सेंध, हिरासत से युवक फरार, गिरफ्तार

बाढ़। बाढ़ रेल पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था को सेंध लगाते हुए एक शराब व्यापारी फरार होने में कामयाब हो गया। हालांकि घंटों बाद फरार 20 वर्षीय युवक प्रकाश कुमार को बाढ़ थाना क्षेत्र के बाढ़ बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया। प्रकाश कुमार पंडारक थाना क्षेत्र के गोपकिता गांव निवासी को रेल पुलिस ने प्लेटफार्म संख्या 3 से शराब की खेप के साथ गिरफ्तार किया था। बताया जाता है कि बाढ़ रेल पुलिस द्वारा शनिवार को 60 पाउच शराब के साथ पकड़े गए शराब कारोबारी को पुलिस हिरासत में रखा था। उक्त व्यक्ति रविवार को शौचालय जाने के नाम पर शौचालय के विंडी लेटर से फरार हो गया था।

3 thoughts on “बाढ़ रेल पुलिस के सुरक्षा में सेंध, हिरासत से युवक फरार, गिरफ्तार”
Comments are closed.