BIG BREAKING: बाढ़ पुलिस को चुनौती, जागरण में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

बाढ़। अपराधियों ने एक बार फिर बाढ़ पुलिस को खुली चुनौती दिया है। बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ थाना क्षेत्र के चोन्दी मोहल्ला में शनिवार की देर रात्रि काली पूजा के अवसर पर गायक कुन्दन सिंह का जागरण का प्रोग्राम था। उसी वक्त हथियार से लैस होकर चार की संख्या में आए अपराधियों ने कार्यक्रम में ताबड़तोड़ गोली चलाना शुरू कर दिया। गोली चलते ही कार्यक्रम में भगदड़ मच गई, जिसको जिधर मौका मिला उधर की ओर भागने लगा। इस दौरान कुछ देर के लिए लोगों को कुछ समझ में नहीं आया। इस गोलीबारी में दो लोग गोली लगने से जख्मी हो गए। घायल व्यक्तियों को स्थानीय पुलिस ने तुरंत उपचार हेतु अस्पताल भेजा परंतु एक व्यक्ति की रास्ते में ही मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति बुरी तरह जख्मी है, जिसकी हालत नाजुक बताई जाती है। मृतक व्यक्ति का नाम ललन साव बताया जाता है। दोनों चोन्दी मोहल्ला के रहने वाले हैं। घटना को अंजाम देकर भाग रहे अपराधियों में से एक अपराधी को भीड़ ने पकड़ कर जमकर पिटाई की, जिसको जो हाथ लगा उसी से मारा, जिससे वह भी  मरणासन्न स्थिति में पहुंच गया है। घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच बाढ़ थाना पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।

You may have missed