बाढ़: धानुक समाज ने भी उठाई राजनीतिक में हिस्सेदारी की मांग

बाढ़। मुंगेर लोकसभा में चुनाव 2019 की धमक तेज होते ही जहां विभिन्न समुदायों के बीच प्रत्याशी बनाने की होड़ शुरू हो गई है। वहीं अब धानुक समाज ने राजनीतिक में अपनी हिस्सेदारी को लेकर आवाज बुलंद की। बाढ़ प्रखंड अंतर्गत जलगोविंद पंचायत में समाज सेविका सह पंचायत की मुखिया श्रीमति मीरा देवी ने धानुक समाज का गठन कर विभिन्न पार्टियों के बीच हलचल पैदा कर दी है, जो पूरे मुंगेर लोकसभा में चर्चा की विषय बनी हुई है। इसे लेकर रविवार को बाढ़ में धानुक समाज लोगों के महापंचायत आयोजित की गई। जिसमें बाढ़ विधान सभा क्षेत्र के हर गांव से लगभग 3 हजार धानुक समाज के लोग महापंचायत में सम्मलित हुए। आयोजित महापंचायत का उद्घाटन जलगोविंद पंचायत की मुखिया श्रीमती मीरा देवी ने द्वीप जलाकर की। मीरा देवी ने कहा कि अब धानुक समाज के लोग भी जागरूक हो चुके हैं। हमारी भी राजनीतिक में शत-प्रतिशत भागीदारी होनी चाहिए। वहीं महापंचायत में आये हुए सभी लोगों ने एक स्वर में इस बार की लोक चुनाव में भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की। महापंचायत में बाढ़ जिला परिषद के सदस्य अजीत महतो, कमोद कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।

भारत बंद को ले बैठक, बंद को सफल बनाने की अपील
बाढ़। पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ती कीमतों के विरोध में बाढ़ शहर के कांग्रेस मैदान में कांग्रेस पार्टी के भारत बन्द में सीपीएम, सीपीआई, माले, राजद ने भी समर्थन देने की बात कही है। महागठबंधन के घटक दलों कांग्रेस, सीपीएम, सीपीआई, माले, राजद द्वारा एक संयुक्त बैठक में निर्णय लिया गया। बैठक में कांग्रेस के तरफ से विजय सिंह, अधिवक्ता सतीश प्रसाद सिंह, राजद की ओर से राजद बाढ़ प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार चुन्ना, जिला प्रवक्ता मिथिलेश यादव उर्फ मिठ्ठू भैया, राजद शहर कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण देव पंडित, पंकज सिंह, रूबी देवी, अंशु देवी, विनय कुमार यादव, सीपीआई के विनय शर्मा, माले से श्रीकांत शर्मा के अलावा अन्य दलों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और भारत बंद को पूर्ण रूप से सफल बनाने की आम जनों से अपील की।
2 thoughts on “बाढ़: धानुक समाज ने भी उठाई राजनीतिक में हिस्सेदारी की मांग”
Comments are closed.