बाढ़ में 27 पूजा समितियों को मिला लाईसेंस, सीसीटीवी लगाना है अनिवार्य

बाढ़। अनुमंडल के बाढ़ थाना क्षेत्र के सभी वार्डों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा पूजा को देखते हुए बाढ़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाढ़ के एसडीओ संजन आर, बाढ़ अनुमंडल के नवनियुक्त एएसपी लिपी सिंह तथा बाढ़ नगर परिषद के अध्यक्ष शकुन्तला देवी सहित बाढ़ के कई आलाधिकारी एवं बाढ़ थाना के थाना अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में बताया गया कि बाढ़ थाना क्षेत्र में कुल 27 पूजा समितियों को लाईसेंस निर्गत किया गया है। शांति समिति की बैठक में हर पूजा समिति के पदाधिकारी को कहा गया है कि पंडाल में सीसीटीवी लगाना अनिवार्य है। वहीं अग्निशामक दस्ता को हर वक्त तैयार रहने की हिदायत दिया गया है। वहीं बाढ़ पुलिस को भी हर पूजा पंडाल के पास सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरूस्त करने का निर्देश मिला है।
