IAS अधिकारी बाला मुरूगन बनाए गए तकनीकी सेवा आयोग के अध्यक्ष, दो सदस्य भी नियुक्त

पटना। बिहार कि नीतीश सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए राज्य तकनीकी सेवा आयोग के अध्यक्ष व सदस्य के नामों की घोषणा कर दी है। प्रदेश सरकार ने ग्रामीण विकास विभाग के सचिव बाला मुरुगन डी को बिहार राज्य तकनीकी सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके आलोक में अधिसूचना जारी कर दी है। बाला मुरुगन डी इसके पूर्व भी प्रदेश सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों में रह चुके हैं। वे 2005 बैच के आईएएस अफसर हैं। इसके अतिरिक्त अभियंत्रण सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति प्राप्त करने वाले आरपी सिंह और रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश मोहन को बिहार राज्य तकनीकी सेवा आयोग का सदस्य बनाया गया है। इनकी नियुक्ति आगामी 3 वर्षों के लिए की गई है।
