मोतिहारी : एकतरफा प्यार में पागल आशिक ने महिला को जिंदा जलाने की कोशिश; पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई, आरोपी गिरफ्तार
मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी में महिला ने बातचीत करने से मना किया तो युवक ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। वही महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे और आग पर काबू पाया। वही इसके बाद आनन-फानन में महिला को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। बात दे की युवक उससे एकतरफा प्यार करता था। वही यह पूरी घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के देवपुर परसा गांव की है। बता दे की घोड़ासहन थाना क्षेत्र के विजयी गांव का दानिश आलम करीब एक साल से उसके पीछे पड़ा था। उसे तंग करता था। वह उसे बात करने के लिए कहता था। लेकिन महिला उससे बात नहीं करना चाहती थी। वही इसके बाद दानिश ने कई बार जान से मारने की धमकी भी दी थी। परिजनों का कहना है कि पीड़िता का पति बिहार के बाहर रहकर मजदूरी करता है। वही महिला और युवक के गांव के बीच लगभग 70 किलोमीटर की दूरी है। एक मिस्डकॉल से दोनों के बीच कांटैक्ट हुआ था। जिसके बाद से युवक महिला के पीछे पड़ गया। वही बीते गुरुवार की रात 35 साल की विवाहिता घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान दानिश उसके घर में घुस गया। उसने घर से बाहर निकलने के लिए कहा तो दानिश ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। वही महिला ने शोर मचाया तो पड़ोसी दौड़कर आए। वारदात कर भाग रहे दानिश की बेरहमी से पिटाई कर दी।
ब्लैकमेल कर रुपए मांगता था : महिला
वही पीड़ित महिला ने बताया की एक लड़का रांग नंबर से कॉल कर रहा था। बोला कि बात करो। हम मना किए कि बात नहीं करेंगे। इस पर कहा कि तुम बात नहीं करेगी तो पूरा खानदान खत्म कर देंगे। फिर ब्लैकमेल करने लगा। हम उसको 5 हजार रुपया दिए। फिर वो 10 हजार रुपया मांगने लगा। हम बोले कि नहीं देंगे। तो कहा कि रुपया नहीं दोगी तो पहले तुमको मार देंगे। फिर तुम्हारे ससुर और हसबैंड को भी मार देंगे। हम नहीं माने तो फिर पता नहीं कैसे घर पहुंच गया। वही इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार महिला के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। वही डॉक्टरों की मानें तो महिला 25 प्रतिशत तक झुलसी है।