February 5, 2025

किस्तों में हटाया अतिक्रमण वसूला 69 हजार

पटना सिटी। प्रशासन और नगर निगम के द्वारा मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सबसे पहले जीरो माइल से बड़ी पहाड़ी मोड़ तक अभियान चला। फिर इसके बाद बाईपास थाना के सामने चौकशिकारपुर आरओबी जाने वाले रास्ते के मोड़ पर और दीदारगंज चेक पोस्ट के आसपास अतिक्रमण को हटाया गया। नगर निगम सिटी अंचल के ईओ सुशील कुमार मिश्र, डीसीएलआर अखिलेश कुमार और मजिस्ट्रेट सरोज चौधरी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध रूप से बने झोपड़ी, गुमटी और अवैध पार्किंग को हटाया गया। दल प्रभारी मनोज कुमार सिंह, सीपी सिंह, रितेश कुमार रंजन ने बताया कि इस दौरान अतिक्रमणकारियों से 63 हजार रुपया बतौर जुर्माना वसूल किया गया।

You may have missed