February 5, 2025

PATNA : प्राइमरी स्कूल के बच्चों ने मां दुर्गा का रूप धारण कर दिखाया अद्भुत दर्शन

पटना(अजीत)। सुखद शनिवार..बच्चों के मस्ती का दिन और माँ दुर्गा के आगमन कि पूर्व बेला महालया को सरकारी स्कूल के बच्चों ने माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का अद्भुत दर्शन प्रदर्शन दिखाया जिसे देख लोग अभिभूत हो गए। राजकीय सम्मान प्राप्त शिक्षिका नीतू शाही द्वारा हमेशा विद्यालय में संस्कृति कार्यक्रम आयोजित करवाती है। शनिवार को प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी फुलवारी शरीफ, पटना में मां दुर्गा के आगवन पर छोटे-छोटे बच्चे द्वारा मां दुर्गा का रूप धारण कर मन  मोह लिया। शिक्षिका ने बच्चों को अपने संस्कृति के बारे में जानकारी दिया। बता दे की दुर्गापूजा का महापर्व बुराई के ऊपर अच्छाई की विजय के बारे में बताया। शिक्षिका नीतू शाही ने बताया कि बच्चों के प्रतिभा को निखारने में उत्सवों का वातावरण जो हमारे जीवन में उत्साह व ऊर्जा का संचार करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बच्चे इस तरह के कार्यक्रम से बहुत कुछ सीखते है और अपनी-अपनी भूमिका बहुत सुंदर तरह से निभाते है। बच्चे काफी उत्साहित रहते है।

You may have missed