February 6, 2025

आंध्र की मछलियों की बिक्री पर रोक साजिश, होगा विरोध

पटना सिटी (आनंद केसरी)।बिहार सरकार द्वारा एक अक्टूबर से बिहार में आंध्र प्रदेश से आने वाली मछली की बिक्री पर रोक लगाने का फैसला बिल्कुल निरर्थक है। यह बात मुसल्लहपुर बाजार समति दुकानदार संघ की ओर से वरुण कुमार, भुट्टो खान, शशि कुमार ने कही। सरकार की यह दलील कि ‘आंध्र प्रदेश से आने वाली मछलियों के खाने से कैंसर होने का खतरा उत्‍पन्‍न हो रहा है’ सरासर गलत है। सरकार द्वारा साजिश के तहत यह फैसला लिया गया है। आंध्र प्रदेश से मछलियों का निर्यात देश के अनेक राज्यों में होता है। आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा करवाए गए जांच में निर्यात की जाने वाली मछलियों में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं पाई गई है। बिहार के पशु व मत्‍स्‍य संसाधन मंत्री द्वारा मछली व्यापारियों के साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए यह फैसला लिया गया है। हम सरकार से अविलंब इस फैसले पर रोक लगाने की मांग करते हैं। ऐसा नहीं होने पर निषाद विकास संघ द्वारा मछुआरे व्यापारियों के हक को लेकर आंदोलन किया जाएगा।

You may have missed