February 22, 2025

दिल्ली के विधायक अजेश यादव बने बिहार का चुनाव प्रभारी तथा राहुल तंवर संगठन मंत्री, AAP कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

पटना। दिल्ली में बादली विधानसभा के विधायक अजेश यादव को बिहार का चुनाव प्रभारी तथा राहुल तंवर को नया संगठन मंत्री बनाये जाने पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया समन्वयक राजेश सिन्हा सहित कई नेताओं ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है।
प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि पंजाब चुनाव में पार्टी की ऐतिहासिक विजय के बाद आज पूरे देश में अरविंद केजरीवाल तथा दिल्ली मॉडल की चर्चा हो रही है। बिहार में भी लोग पार्टी को एक मजबूत एवं ईमानदार विकल्प के रूप में देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि अजेश यादव के राजनैतिक अनुभव एवं कुशल नेतृत्व में बिहार में पार्टी अपनी एक सकारात्मक पहचान बनाने में कामयाब होगी।
इनके मनोनय पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुशील सिंह, मुख्य प्रवक्ता डॉ. शशिकांत, प्रवक्ता बबलू प्रकाश, गुल्फीशां युसुफ, अमर यादव, नैयाज अहमद, हेम नारायण विश्वकर्मा, प्रदेश मीडिया सह समन्वयक नवनीत झा, मनोज कुमार, राकेश यादव, श्रीवत्स पुरूषोत्तम, उमा दफतुआर, वरिष्ठ महिला नेत्री रागीनी लता, रूपम झा, डॉ. पंकज गुप्ता, वरिष्ठ नेता अरविंद कुमार पंकज, धीरेन्द्र चौधरी, सरदार महेन्द्रपाल सिंह आदि ने बधाई दी है।

You may have missed