आरा वाले अमरेंद्र प्रताप सिंह हो सकते हैं विधानसभा अध्यक्ष,भाजपा में मंथन जारी
![](https://www.amritvarshanews.in/wp-content/uploads/2020/11/FB_IMG_1605508411925.jpg)
पटना।बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद आज फिर से श्री नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं।नीतीश कुमार इस दफे भाजपा,हम तथा वीआईपी पार्टी के साथ मिलकर सरकार बना रहे हैं।इस बार चुनाव परिणाम के अनुसार भाजपा के विधायकों की संख्या जदयू से कहीं ज्यादा है।इसलिए भाजपा ने उपमुख्यमंत्री के साथ-साथ विधानसभा के अध्यक्ष पद पर भी अपनी दावेदारी ठोक दी है।सूत्रों के अनुसार भाजपा के वरिष्ठ विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह इस बार विधानसभा के अध्यक्ष हो सकते हैं। अमरेंद्र प्रताप सिंह आरा विधानसभा के विधायक हैं।उन्हें लंबे अर्से तक सदन में रहने का अनुभव है।भाजपा सूत्रों ने बताया कि अमरेंद्र प्रताप सिंह के अलावा पूर्व मंत्री प्रेम कुमार तथा नंदकिशोर यादव के नाम पर भी मंथन चल रहा है।बताया जाता है कि भाजपा कोटे से अति पिछड़ा को उपमुख्यमंत्री का पद मिलने के कारण सवर्णों के तुष्टीकरण के लिए भाजपा अमरेंद्र प्रताप सिंह को विधानसभा का अध्यक्ष बना सकती है।उल्लेखनीय है कि 2005 से लेकर 2020 तक विधानसभा का अध्यक्ष का पद हमेशा से जदयू के झोली में रहा है।जदयू राजद के साथ 2015 में विधानसभा के चुनाव में उतरी थी।मगर तब भी बहुमत आने के बाद राजद की अपेक्षाकृत अधिक सीटें होने के बावजूद जदयू ने विधानसभा अध्यक्ष पद पर अपने पार्टी के विजय कुमार चौधरी को ही बैठाया था।
![](https://www.amritvarshanews.in/wp-content/uploads/2023/10/WhatsApp-Image-2023-10-12-at-6.29.32-PM.jpeg)