February 4, 2025

प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा के नेतृत्व में बाढ़ पीड़ितों की सेवा में उतरी कांग्रेस,चलाया राहत अभियान

पटना।बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा के अपने देखरेख में आज से सदाक़त आश्रम में बाढ़ पीड़ितों के लिये राहत सामग्री बनानें का कार्य आज से शुरु किया गया। डा. झा ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों के लिये राहत सामग्री तैयार करनें का यह कार्य लगातार चलता रहेगा जबतक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती। कांग्रेस कार्यकर्ता पटना के अलग अलग इलाक़ों में जा कर इन सामग्रियों का वितरण करेंगे । राहत सामग्री में पूड़ी सब्ज़ी का पैकेट बनाया जा रहा है तथा दूध एवं पानी की भी व्यवस्था है।

आगे डा. मदन मोहन झा ने कहा कि हर तरफ़ सरकार फ़ेल रही जो सिर्फ़ हम ही नहीं उनके सहयोगी भी खुल कर बोल रहे हैं। स्वच्छता अभियान का खुला माखौल उड़ता हम पटना के चारों ओर देख रहे हैं। तैरता हुआ स्वच्छता आपको हर ओर दिख जायेगा। भारी संख्या में जानमाल की क्षति हुई है। बाढ़ के बाद बीमारी फैलनें की आशंका है, क्या तैयारी है उससे निबटने की। सच तो यह है कि जो ख़ुद अपना बचाव नहीं कर सकते वह जनता का बचाव क्या करेगे। राज्य सरकार के उपमुख्यमंत्री को तीन दिनों बाद रेसकयू किया गया, कई मंत्रियों के घरों में पानी है। बिहार की दुर्दशा हर ओर दिख रहा।

यह सूचना देते हुये प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा कि विकास की बयार राजधानी के सडकों पर तैर रही है।

अध्यक्ष मदन मोहन झा के निर्देशानुसार राहत सामग्री के वितरण का कार्य कांग्रेसी नेता सुबोध कुमार, राजेश राठौर, आनन्द माधव, जया मिश्रा, नागेन्द्र कुमार विकल, कुमार आशीष, अशोक गगन, शशीरंजन यादव, जयंति झा, सुधा मिश्रा, राजेश कुमार निराला द्वारा किया जा रहा है

You may have missed