मोकामा टाल में फैला बाढ़ का पानी, मोहनपुर-त्रिमुहान के बीच का पुल डूबा, जिला प्रशासन ने दो नावें उपलब्ध करायी

बाढ़/मोकामा। राजधानी समेत बिहार का लगभग जिला बाढ़ से त्राहिमाम कर रहा है। लोग घर बार छोड़कर सड़कों पर जीवन गुजारने को विवश हैं। वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा राहत कार्य नाकाफी साबित हो रहा है। मिल रही जानकारी के अनुसार मोकामा टाल के घोसवरी प्रखंड के टाल इलाके में बाढ़ का पानी फैल गया है। टाल का अधिकांश हिस्सा डूब चुका है। कई घरों में भी पानी प्रवेश कर चुका है। त्रिमुहान पंचायत के मोहनपुर और त्रिमुहान गांवों को जोड़ने वाला पुल भी पानी में डूब चुका है। त्रिमुहान पंचायत के पास बहने वाली मुहाने नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया है कि बाढ़ का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है। जिससे दोनों गांवों का सड़क संपर्क टूट चुका है और गाड़ियां भी नहीं चल रही हैं। इस बीच जिला प्रशासन ने बाद से उपजे हालात की गंभीरता को देखते हुए लोगों को दो नाव मुहैया करायी है। जिससे लोगों को आवागमन करने में काफी सहूलियत हो रही है। बता दें प्रखंड के कई गांवों में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

You may have missed