February 4, 2025

रामगुलाम महतो एक बार फिर निर्विरोध वारिसनगर का प्रखण्ड अध्यक्ष चुने गए

समस्तीपुर।(संजय ज्योति) जिले के वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रखंड अध्यक्ष व पंचायत अध्यक्षों का चुनाव करने के लिए सोमवार को वारिसनगर में रालोसपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमे पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष रामगुलाम महतो को एक बार फिर सर्व सम्मति से निर्विरोध वारिसनगर  का प्रखण्ड अध्यक्ष चुना गया।

इस अवसर पर छात्र रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष बेलाल राजा ने कहा कि  राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा जी के नक्शे कदम पर चलने वाले नेता को सम्मान करते आने वाले  समर्पित पार्टी कार्यकर्ता  रामगुलाम महतो को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। हमारी हार्दिक शुभकामनाये उनके साथ है।

इस मौके पर छात्र रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष बेलाल राजा, छात्र जिला अध्यक्ष आफताब आलम, जयनारायण महतो, राजेश्वर प्रसाद राय, सहजाद खाँ, सुलतान, आसिफ इकबाल, हैदर अली, उमेश प्रसाद, जमशेद जी और अन्य साथी मौजूद थे।

You may have missed