February 4, 2025

नवादा : बिजली करंट की चपेट में आने से 2 मासूम बच्ची की गई जान, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

नवादा। बिहार के नवादा के मेसकौर थाना क्षेत्र के धोबनी गांव में करंट की चपेट में आने से 2 बच्ची की मौत हो गयी। वही घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। वही मृतक लड़की की पहचान धोबनी गांव निवासी इस्लाम खान के पुत्री सिफत प्रवीण एवं मोइनुद्दीन की नतनी आसिया प्रवीण के रूप में की गई है। वही मृतक के परिजनों ने बताया की मोइनुद्दीन की नतनी टेबुल पंखे की पलक बोर्ड में लगा रही थी। वही उसी दौरान बिजली की चपेट में आ गई और पंखा भी गिर गया। वही उसके बाद एक वर्षीय सिफत प्रवीण बगल में खेल रही थी। वही खेलते हुए किसी तरह सिफत भी पंखे का संपर्क में आ गई। वही इसके कारण उसे भी करंट लग गया। कुछ देर बाद दोनों बच्चे को अचेत अवस्था में देखकर दंग रह गये।

वही घर के सदस्यों ने समझदारी दिखाते हुए घर की बिजली काटने के बाद दोनों बच्चे के पास गया। वही तब तक दोनों की मृत्यु हो चुकी थी। बता दे की परिजनों ने आनन-फानन में हर तरह के नुक्से भी अपनाए एवं निजी क्लीनिक में इलाज करवाने के लिए ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। वही उसके उपरांत दोनों बच्चों को अपने-अपने पैतृक गांव में अपने धर्म के अनुसार दफना कर दिया गया। वही परिजन ने शव को पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है। वही मेसकौर थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया की करंट लगने की सूचना मिली थी। वही करंट लगने से 2 बच्ची की मौत की खबरें हैं। वही मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

You may have missed