तीन क्षेत्रों के 15 जिलों में मिल रहीं सुविधाएं : समस्तीपुर रेल मंडल मिथिला, चंपारण और कोसी क्षेत्र में अपनी सुविधाएं दे रहे है। मिथिला क्षेत्र में समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, चंपारण क्षेत्र में मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली और कोसी क्षेत्र में सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, खगड़िया, बेगूसराय शामिल है।
नेपाल की सीमा से सटा है पांच स्टेशन : इस रेल मंडल के पांच प्रमुख स्टेशन यथा रक्सौल, जयनगर, लौकहाबाजार, बैरगनिया एवं राघोपुर का पड़ोसी देश नेपाल की सीमा से जुड़े होने के कारण इसकी अंतरराष्ट्रीय महत्ता भी बढ़ती है। यह मंडल लगभग 1156 ट्रैक किलोमीटर पर अपने यात्रियों को कुल 90 स्टेशन, 38 हॉल्ट स्टेशन तथा आठ फ्लैग स्टेशनों के माध्यम से अपनी सेवाएं प्रदान करता है।
अशोक माहेश्वरी, मंडल रेल प्रबंधक, समस्तीपुर: समस्तीपुर रेल मंडल ने अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरा किया। सभी रेल यात्रियों एवं रेल कर्मियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देता हूं। मंडल यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयत्नशील है। यात्रियों की निरंतर सुविधा में समस्तीपुर मंडल सतत प्रयत्नशील व उत्तरोत्तर विकास के लिए कटिबद्ध है।