February 24, 2025

PATNA : HAM ने संत गाडगे जी महाराज की 147वीं जयंती मनायी

पटना। हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के नेतृत्व में संत गाडगे महाराज की 147वीं जयंती बुधवार को पार्टी कार्यालय में मनाया गया। इस मौके पर जीतन राम मांझी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज जितने भी महापुरूष हैं, उन सभी महापुरूषों की जयंती मनाकर सामाजिक एकता बनाये जाने का काम करें। संत गाडगे जी महाराज की विचारों को हमें अपने जीवन में अपनाने की जरूरत है। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव व बिहार सरकार में मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि हमारे देश में एक से एक महान संत जन्म लिए, जो अपने लिए नहीं दूसरों की सेवाभाव के लिए हमेशा कार्य करते रहे। हम आज संत गाडगे जी महाराज की जयंती पर उन्हें नमन करते हैं।
जयंती समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री विधायक डॉ. अनिल कुमार, रत्नेश पटेल, हरेन्द्र श्रीवास्तव, महेन्द्र सदा, अनिल कुमार रजक, राम निवास प्रसाद, मो. शैफुद्दिन, रघुवीर मोची, श्रवण कुमार, द्वारिका पासवान, रविन्द्र कुमार शास्त्री, राजीव नयन सिंह उर्फ बलमा बिहारी, राजन सिद्दिकी, आकाश कुमार आदि नेता उपस्थित थे।

You may have missed