February 6, 2025

सैनिकों व पुलिकर्मियों के परिवारों की महिलाएं सम्मानित

फुलवारी शरीफ। शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अनीसाबाद के कुमुदिनी एजुकेशनल कम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कुमुदिनी नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन कर देश के वीर सैनिकों तथा पुलिस बल के पत्नियों , माँओ , बेटियों को “कुमुदिनी नारी शक्ति सम्मान 2019” से सम्मानित किया। साथ ही साहित्य में विशेष योगदान देने हेतु कवियत्री डॉ पूनम सिन्हा जी को भी कुमुदिनी नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया .
समारोह में स्नेह लता , गुड़िया देवी , रेखा देवी , शमीमा खातून , कान्ति देवी, सुषमा , अंजलि तथा रीता कुमारी को “कुमुदिनी नारी शक्ति सम्मान ” से सम्मानित किया गया। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित और केक काट कर किया गया। समारोह में “मुझे क्या बेचेगा रूपया ” , बाबुल प्यारे …. तू ही तू …… सुनो सुनो… आदि दर्ज़नो गाना पर बच्चियों ने नृत्य पेश कर महिला दिवस समारोह में चार चाँद लगाया।
समारोह को सम्बोधित करते हुए समाज सेवी उषा ने कहा कि इस समारोह में उन महिलों को सम्मानित किया गया जो घर में अकेले रह अपने बच्चो के परवरिश कर रहीं हैं, परिवार की देख भल कर रहीं हैं। जिनके पति, बेटे या पिता हमारे सुरक्षा हेतु सीमा पर तैनात हैं या हमारे शहर की सुरक्षा हेतु धुप -बारिश ठण्ड की परवाह किये बिना किसी थाने में कार्यरत हैं। इन नारियों के अपने पति , बेटे के दूर होने का कोई अफसोस नहीं होता, क्यूंकि वो उनसे दूर हमारे देश व समाज की रक्षा में समय बिताते हैं। ट्रस्ट द्वारा विगत तीन वर्षो से समाज के विकास समृद्धि में अपना विशेष योगदान दे रहीं महिलाओं को कुमुदिनी नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित करते आ रही है। मौके पर ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी तथा ट्रस्ट द्वारा संचालित विद्यालयों की सैकड़ों बच्चियां मौजूद रहीं।

You may have missed