PATNA : बख्तियारपुर थानाध्यक्ष को नागरिकों ने दी भावपूर्ण विदाई, नए थानाध्यक्ष का किया स्वागत
बाढ़। बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र के आरके पैलेस सभागार में बुधवार को बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष कमलेश कुमार शर्मा की स्थानांतरण पर नागरिकों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर बाढ़ एएसपी अरविंद प्रताप सिंह उपस्थित हुए। इस मौके पर आम नागरिकों द्वारा थाना अध्यक्ष कमलेश कुमार शर्मा को भावपूर्ण विदाई दी।
वहीं नए थानाध्यक्ष के रूप में राजधानी के जक्कनपुर थाना से बख्तियारपुर के नए थानाध्यक्ष बने मुकेश कुमार वर्मा का अभिनंदन और स्वागत किया गया। इस मौके पर बाढ़, अथमलगोला, मोकामा एवं सालिमपुर थानाध्यक्ष समेत जदयू के स्थानीय नेता अवधेश कुमार सिंह, राजकुमार राजू, संजय राय, मुखिया नवल राय आदि उपस्थित थे।