पश्चिम चंपारण के चनपटिया में मतदान से पहले दो गुटों में हिंसक झड़प, बीच-बचाव में एएसआई घायल
पश्चिम चंपारण । जिले के चनपटिया प्रखंड के तुनिया बिशनपुर में पंचायत चुनाव को लेकर मतदान से पहले दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। एक गुट वोटरों को धमका रहा था जिसका विरोध जब दूसरे गुट ने किया तो झड़प हो गई।
दोनों गुट के लोग आपस में मारपीट की। इसमें बीच-बचाव करने गए एएसआई घायल हो गया। मतदान से पहले मुखिया प्रत्याशी सरोज देवी के समर्थक व उनके पति राजन कुमार वोटरों को धमका रहे थे। जिसका विरोध वर्तमान मुखिया धर्मशिला देवी के समर्थकों ने किया।
इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक एएसआई घायल गया है। वहीं, वर्तमान मुखिया और प्रत्याशी धर्मशिला देवी के कई समर्थक भी घायल हैं। सभी घायलों कोअस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद से क्षेत्र में तनाव है।