कमला नेहरू नगर में महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम आयोजित, मंत्री जमा खान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे
पटना।कमला नेहरू नगर में वर्ल्ड विज़न इंडिया,सी,डी,एफ के सौजन्य से महिला सशक्तिकरण पर प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जद(यू०) के पटना जिला अध्यक्ष मौलाना शकील हाशमी और संचालन जिला उपाध्यक्ष इंसार बखो ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ज़मा खान उपस्थित हुए। मंत्री के हाथों से (29)पिस सिलाई मशीन प्रशिक्षित महिलाओं के बीच वितरण किया गया। मंत्री ने कहा कि महिलाओं के प्रति बिहार सरकार में कई योजनाओं पर काम हो रहा है।जिससे हमारे बिहार की महिलाएं शिक्षा और रोजगार से बहुत करीब हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाओं को लागू किया है।जिसका लाभ अलग-अलग शक्ल में महिलाओं तक पहुंच रहा है।इस कार्यक्रम में जदयू के प्रदेश महासचिव मेजर इकबाल हैदर खां, डॉक्टर अब्दुस्सलाम फलाही,ए आर दानिश मोहम्मद उमर शुएबुलहसन अंशु माला, एडवोकेट पंकज बरनवाल, कार्यक्रम के मुख्य आयोजक मानव विकास मंच के अध्यक्ष कलाम आज़ाद, सचिव दीपक गोस्वामी, रिज़वान अहमद मोहम्मद नौशाद मोहम्मद राजू बिलाल आलम व अन्य उपस्थित थे।