September 21, 2024

कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर भाजपा ने की राष्ट्रीय स्वास्थ स्वयंसेवक अभियान की शुरूआत

  • लोगों के बीच जाकर भाजपा कार्यकर्ता करेंगे मदद

पटना। भाजपा पटना महानगर के अंतर्गत प्रदेश कार्यालय स्थित अटल सभागार में कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचने और वैसी स्थिति में लोगो के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं का आचरण को सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ स्वयंसेवक अभियान की शुरूआत की गयी। इस कार्यक्रम के तहत महानगर के प्रत्येक मंडल से चार लोगों की सूची, जिसमें एक महिला स्वास्थ स्वंयसेवी भी शामिल है अपने मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में बूथ स्तर पर स्वास्थ स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं की टोली का गठन करेंगे। जिससे कोरोना की संभावित तीसरी लहर की स्थिति में बेहतर ढंग से लोगों के बीच भाजपा कार्यकर्ता काम कर उनकी मदद कर सके।
मोदी सरकार ने राजनीतिक दल की परिभाषा बदल दी
इस अवसर पर बिहार के सह प्रभारी हरीश द्विवेदी ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने राजनीतिक दल की परिभाषा बदल दी है, भाजपा केवल चुनाव की दृष्टि से ही नहीं बल्कि किसी भी संकट में कार्यकर्ता लोगों के बीच खड़े रहकर मदद पहुंचाने का काम करते हैं। कोरोना के भीषण आपदा में मोदी सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए है। कार्यकर्ताओं से उन्होंने अपील की वे उन योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएं।
देश आज आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा
पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने भी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करते हुए कहा कि देश आज आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। जहां देश में आक्सीजन आयात करने से लेकर हर जिले में आॅक्सीजन के प्लांट लग रहे हैं। भाजपा स्वास्थ स्वंयसेवी कार्यकर्ताओं के साथ लोगों के बीच जाकर उनको मदद पहुंचाने का भरपूर सहयोग करे। कुम्हरार विधायक अरुण सिन्हा ने हमारा बूथ कोरोना मुक्त का नारा दिया।


कोविड से निपटने की तैयारियों की चर्चा
वहीं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने कहा कि कोविड के प्रभाव और विदाई से हम सब परिचित है। भाजपा के अंदर जहां कोविड से निपटने की तैयारियों की चर्चा होती है तो वहीं राजद के अंदर उनके प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यालय जाना छोड़ दिया है, इसकी चर्चा हो रही है।
कार्यक्रम को प्रदेश भाजपा के सह संगठन महामंत्री शिवनारायण जी ने भी संबोधित किया। जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभिषेक चंद्रवंशी ने किया, मंच संचालन विनय केशरी ने किया। इस मौके पर वीरेंद्र कुशवाहा, अनमोल शोभित, रवि सिंह, हीरा सिंह, सुरेश पटेल, शैलेन्द्र यादव, दीपू चंद्रवंशी, विकास मेहता समेत पटना महानगर के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

yashoraj infosys best website design company in patna : www.yashoraj.com

You may have missed