गोपालगंज : तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष के उल्टा तिरंगा लेकर चलने की तस्वीर वायरल, स्वीकारी गलती

गोपालगंज । भाजयुमो की तिरंगा यात्रा के दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष के उल्टा तिरंगा लेकर चलने का फोटो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ है। अगस्त क्रांति दिवस पर भाजयुमो ने सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली थी।

इसमें खनन व भूतत्व मंत्री जनक राम, पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी और जिला भाजपा अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह भी शामिल थे। सोशल मीडिया में वायरल हो रही फोटो में भाजपा के जिलाध्यक्ष उल्टा तिरंगा लेकर चलते दिख रहे हैं।

इस संबंध में मीडिया को अपनी सफाई देते हुए श्री सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा में शामिल किसी लड़के ने उन्हें झंडा दिया था। पता चलते ही उन्होंने तुरंत झंडे को ठीक कर लिया। उन्होंने गलती अपनी गलती मानी है।


You may have missed