खबरें फतुहा की : किशोरी ने चाचा पर दिव्यांग बनाने की लगायी आरोप, विधायक ने लिया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा
![](https://www.amritvarshanews.in/wp-content/uploads/2021/08/fat-2.jpg)
किशोरी ने चाचा पर प्रताड़ित कर पैर से दिव्यांग बनाने की लगायी आरोप
फतुहा। बुधवार को पटना के नदी थाना में सबलपुर की एक किशोरी ने अपने बड़े चाचा पर प्रताड़ित कर पैर से दिव्यांग बनाने का आरोप लगाते हुए न्याय के लिए पुलिस के समक्ष गुहार लगाई तथा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
पीड़ित किशोरी सपना कुमारी के अनुसार, दो साल पहले उसके बड़े चाचा ने आपसी विवाद के तहत उसकी पिटाई कर दी थी। पिटाई से एक पैर जख्मी हो गया था। पटना में ठीक से इलाज नहीं होने पर वह दिल्ली चली गई। लेकिन लॉकडाउन में फंस जाने के कारण उसका जख्मी पैर का हालत गंभीर हो गया। बाद में दिल्ली के अस्पताल में उसके पैर का आॅपरेशन किया गया तथा उसके पैर में बेल्ट लगा दिया गया। आर्थिक कमी होने पर वह अपने परिजन के साथ घर वापस सबलपुर लौट आयी। बुधवार को उसके पैर का बेल्ट उसके बड़े चाचा के शरीर से आने-जाने के क्रम में सट गया। इसे देख उसके बड़े चाचा ने एक बार फिर से अपने परिजनों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। इस पिटाई से किशोरी के जख्मी पैर में काफी चोट आ गयी। शिकायत के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है तथा किशोरी को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया है।
![](https://www.amritvarshanews.in/wp-content/uploads/2023/10/WhatsApp-Image-2023-10-12-at-6.29.32-PM.jpeg)
विधायक ने लिया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा, मुआवजा दिलाने का आश्वासन
फतुहा। बुधवार को स्थानीय विधायक डॉ. रामानंद यादव ने प्रखंड के अलावलपुर, मासाढी व उसफा पंचायत का दौरा किया तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। बाढ़ पीड़ित किसानों से मिलकर उनकी क्षति का आकलन किया। उन्होंने सीओ से बात कर पीड़ित लोगों के लिए राहत शुरू करवाने की अपील की। फसल क्षति का जायजा लेकर किसानों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। मौके पर लाला भगत, शत्रुजय सिंह, सुबोध पासवान, शशि यादव समेत कई समर्थक लोग मौजूद थे।