February 8, 2025

Modi cabinet expansion : विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रह चुके सैयद अकबरुद्दीन को बनाया जा सकता विदेश राज्य मंत्री

सेंट्रल डेस्क । नरेंद्र मोदी मंत्रिपरिषद में आज बड़ा फेरबदल करने जा रहे हैं। कई मंत्री हटेंगे तो कई नए चेहरे आज शपथ लेंगे। कई राज्य मंत्रियों को भी पदोन्नत किया सकता है। नए नामों में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रहे सैयद अकबरुद्दीन भी हैं। उन्हें विदेश राज्य मंत्री बनाया जा सकता है।

बता दें कि दे मोदी सरकार पहले से ही अपने मंत्रिपरिषद में ब्यूरोक्रेट को प्रमुखता देती रही है। विदेश मंत्री एस जयशंकर प्रसाद खुद एक ब्यूरोक्रेट रह चुके हैं। अब सैयद अकबरुद्दीन को भी राज्यमंत्री के रूप में सरकार में शामिल किया जा सकता है।

वहीं, प्रमोशन पाने वाले मंत्रियों में मौजूदा वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का नाम चल रहा है। बताया जा रहा है कि उन्हें सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

शाम छह बजे मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नए मंत्रियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह होगा। मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार में 19 नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है।

इसके साथ ही मंत्रिपरिषद की संख्या 53 से बढ़कर 72 हो जाएगी। कैबिनेट फेरबदल में कुछ मंत्रियों का कद भी बढ़ाया जा सकता है। इनमें प्रमुख नाम नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी का भी चल रहा है।

You may have missed