February 9, 2025

कैबिनेट विस्तार से पहले इन मंत्रियों की छुट्टी, हर्षवर्धन से लिया स्वास्थ्य मंत्रालय

सेंट्रल डेस्क । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले कैबिनेट का विस्तार कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कई बड़े मंत्रियों की छुट्टी कर दी है। कोरोना की दूसरी लहर में फैली अव्यवस्था के कारण स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन पर भी गाज गिरी कार्रवाई हुई है।

हर्षवर्धन से स्वास्थ्य मंत्रालय ले लिया गया है, सूत्रों का कहना है कि उनके पास विज्ञान मंत्रालय रहेगा। इसके अलावा शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, श्रम मंत्री संतोष गंगवार सहित 14 मंत्रियों का इस्तीफा लिया जा चुका है। अब तक सामाजिक न्याय मंत्री रहे थावरचंद गहलोत को पहले ही राज्यपाल बनाने की घोषणा की जा चुकी है।

केंद्रीय रसायन व उर्वरक मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा को ने भी इस्तीफा दे दिया है। गौड़ा ने खुद इसकी पुष्टि की है। इससे पहले वह मोदी सरकार में रेलवे, कानून, सांख्यिकी और योजना क्रियान्वयन मंत्रालय का कामकाज देख चुके हैं।

हरियाणा के अंबाला से चौथी बार सांसद रतनलाल कटारिया से भी इस्तीफा ले लिया गया है।ओडिशा का मोदी कहे जाने वाले और बेहद साधारण पृष्ठभूमि के लिए मशहूर एमएसएमई,पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन राज्य मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी से भी इस्तीफा लिया गया है।

केंद्रीय कैबिनेट से शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोतरे, महिला और बाल विकास मंत्री देबोश्री चौधरी से भी इस्तीफा लिया गया है। बंगाल से ही आने वाले बाबुल सुप्रियो को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने पश्चिम बंगाल में हाल ही में विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था और वह हार गए थे।

 

You may have missed