बिनोद सिंह कुशवाहा बने जदयू के प्रदेश राज्य कार्यकारिणी सदस्य, दी बधाई
दुल्हिन बाजार। स्थानीय बाजार निवासी विनोद सिंह कुशवाहा को शनिवार को जदयू के प्रदेश राज्य कार्यकारिणी सदस्य बनाने पर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। दुल्हिन बाजार निवासी बिनोद सिंह कुशवाहा लंबे समय से जदयू की सदस्यता लेकर पार्टी हित मे कार्य कर रहे थे।
उनकी निष्ठा व पार्टी के प्रति त्याग की भावना को देखर जदयू के दक्षिणी बिहार प्रदेश अध्यक्ष नन्द किशोर कुशवाहा ने बिनोद सिंह कुशवाहा को जदयू के प्रदेश राज्य कार्यकारिणी सदस्य के पद पर मनोनीत किया है। इसकी जानकारी नन्द किशोर कुशवाहा ने एक लेटर निर्गत कर दी।
वहीं जानकारी मिलने पर जदयू कार्यकर्ताओ ने बिनोद सिंह कुशवाहा को बधाई दी है। साथ ही मनोनीत करने के लिए नन्द किशोर कुशवाहा के प्रति आभार जताया है। बधाई देनेवालों में जदयू के दुल्हिन बाजार प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत कुमार, रजनीश गांधी, बिजेंद्र कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।