September 21, 2024

पशुपति पारस बने लोजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, शाम पांच बजे करेंगे इसकी घोषणा

पटना। पशुपति पारस को लोक जनशक्ति पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। आज सुबह ही उन्होंने राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के बाद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था। पद पर कोई और दावेदार नहीं होने पर उनका निर्विरोध चयन कर लिया गया है। इस बात का आधिकारिक ऐलान खुद पशुपति पारस शाम करीब पांच बजे प्रेस कांफ्रेंस में करेंगे।

आपको बता दें कि पशुपति कुमार पारस ने जब राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया तो उस दौरान सूरजभान सिंह के भाई और सांसद चंदन सिंह, वीणा देवी, महमूद अली कैसर पारस के साथ मौजूद थे। उन्होंने माला पहनाकर पशुपति कुमार पारस को बधाई भी दी। अब शाम पांच बजे अधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की जानकारी दी जाएगी।

लोजपा के अध्यक्ष चुने जाने के बाद पशुपति कुमार पारस गुरुवार की शाम को सीएम नीतीश कुमार से मिलने भी जाएंगे। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच यह शिष्टाचार मुलाकात होगी।

yashoraj infosys best website design company in patna : www.yashoraj.com

You may have missed