September 22, 2024

कैमूर में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म, फिर किया ये

कैमूर। जिले में एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म और फरार हो गया। पीड़िता ने महिला थाने में आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर कराई है।

नाबालिग लड़की कैमूर जिले के रामगढ़ प्रखंड की रहने वाली है। आरोपी युवक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और लड़की की चचेरी बहन का देवर है। रिश्तेदार होने के कारण वह अक्सर घर में आता जाता था। इसी बीच दोनों की बातचीत शुरू हो गई। फिर उसने लड़की से शादी करने की बात कही और एक दिन बाइक लेकर उसके घर पहुंच गया। उसने लड़की को शादी करने की बात कहकर मोहनिया लेकर चला गया।

पीड़िता के अनुसार, मोहनिया के एक होटल में उसने उसे दवा खिलाकर शारीरिक संबंध बनाया और फिर वापस उसे घर लाकर छोड़ दिया। बाद में पीड़िता ने इस पूरे मामले की जानकारी अपने घर वालों को दी। घर वालों ने आरोपी के खिलाफ महिला थाना भभुआ में आवेदन दिया है।

भभुआ डीएसपी सुनीता कुमारी ने बताया कि रामगढ़ की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आवेदन महिला थाने में दिया है। आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पीड़िता का बयान दर्ज करा दिया गया है, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

yashoraj infosys best website design company in patna : www.yashoraj.com

You may have missed