February 8, 2025

छपरा में पुरानी रंजिश में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर

छपरा। शहर में बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। इसके बाद घायल युवक को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी युवक नगर थाना क्षेत्र के रावल टोला के सुनील सिंह का 23 साल का बेटा नीरज सिंह है। रविवार की शाम को युवक को गोली मारी गई थी।

हालांकि इस दौरान कोई भी इस घटना के बारे में बताने से बच रहा है। छपरा सदर अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने बताया कि गोली उसके पेट में लगी है जो अंदर फंसी हुई है। उसकी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है।

वहीं नगर थानाध्यक्ष विमल कुमार सिंह ने बताया कि इस घटना की जानकारी उन्हें मिली है। लेकिन, घायल युवक के परिजनों ने इस बात की कोई सूचना उन्हें नहीं दी है। सूचना के बाद पुलिस टीम को जांच के लिए भेजा गया है। वहीं जख्मी को तत्काल रेफर करने के कारण कोई जानकारी नहीं हो सकी है। कोई इसे पूर्व का विवाद बात रहा है तो कोई आपसी रंजिश।

You may have missed