लखीसराय : पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाने का विरोध करने पर युवक की जमकर पिटाई
![](https://www.amritvarshanews.in/wp-content/uploads/2021/06/beaten.jpg)
लखीसराय। जिले के तेतरहट थाना क्षेत्र के मलिया पुल के पास एक युवक की बुरी तरह पिटाई की गई है। युवक की पत्नी के साथ किसी अन्य युवक के अवैध संबंध का विरोध करने पर घटना को अंजाम दिया गया है। घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पटना रेफर करने की तैयारी चल रही है।
![](https://www.amritvarshanews.in/wp-content/uploads/2023/10/WhatsApp-Image-2023-10-12-at-6.29.32-PM.jpeg)
बताया जा रहा है कि चानन के मानपुर इलाके के एक युवक कौशल कुमार का जख्मी युवक की पत्नी के साथ अवैध संबंध है। युवक लगातार इसका विरोध कर रहा था। इसी बीच गुरुवार की शाम तेतरहट थाना क्षेत्र के मलिया पुल के पास पहले से घात लगाए कौशल व अन्य लोगों ने महिला के पति को पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। शरीर के कई हिस्सों में गंभीर जख्म के निशान हैं।
घायल युवक गुरुवार की शाम आइस्क्रीम बेचकर घर लौट रहा था। रामगढ़चौक में ही एक आइस्क्रीम की फैक्ट्री से आइस्क्रीम लेकर वह बेचने का काम करता था। इसी बीच गुरुवार की शाम वापस अपने घर लौटने हो रहा था इस दौरान घटना को अंजाम दिया गया है।
घायल के भाई ने बताया कि छह माह पहले भी कौशल व अन्य लोगों ने उनके भाई पर हमला किया था। उनलोगों ने धमकी दी थी कि जान से मार देंगे। इधर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस वाहन से ही युवक को घायलावस्था में गुरुवार की देर शाम करीब आठ बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।